Jaunpur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर का औचक निरीक्षण

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर का निरीक्षण किया गया। कुछ संविदा कर्मियों द्वारा उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं किए जाने का मामला संज्ञान में आया, जबकि वे कार्यस्थल पर उपस्थित थे। इस पर संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करना सुनिश्चित करें। ऐसा न करने की स्थिति में उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा।

निरीक्षण के दौरान औषधि भंडार, प्रसव कक्ष, एएनसी कक्ष एवं अन्य कक्षों का अवलोकन किया गया। सभी कक्ष साफ-सुथरे एवं व्यवस्थित पाए गए। औषधि भंडार में आवश्यक औषधि सूची (ईडीएल) के सापेक्ष कुल 132 प्रकार की दवाएं उपलब्ध पाई गईं। फार्मासिस्ट को निर्देशित किया गया कि नियर एक्सपायरी (समयावधि समाप्ति के निकट) दवाओं की सूची तैयार कर उनका समयबद्ध प्रबंधन सुनिश्चित करें, ताकि दवाओं का उपयोग निर्धारित अवधि के भीतर किया जा सके।

प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रसव के उपरांत संबंधित लाभार्थी के आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति अनिवार्य रूप से प्राप्त कर सुरक्षित रखी जाए, जिससे जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को भुगतान समय से सुनिश्चित किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि चिकित्सालय में एआरवी एवं एएसवी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि चिकित्सालय की व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखें तथा मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: छात्रवृत्ति का लाभ हर पात्र विद्यार्थी तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : सीडीओ


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!