जौनपुर में रोटावेटर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में शनिवार सुबह खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बच्चे का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि एक हाथ का पंजा और एक पैर भी कट गया। घटना के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी, मुआवजे और आवास देने का आश्वासन मिलने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही।


मधुपुर गांव निवासी विनोद सरोज का बेटा विशाल गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई रितेश की उम्र छह वर्ष और बहन मुस्कान की उम्र चार वर्ष है। विशाल स्कूल जाने के साथ पिता के काम में भी हाथ बंटाता था।


विशाल के बड़े पिता भारत सरोज के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर से लगभग 300 मीटर दूर खेत में जुताई हो रही थी। इसी दौरान विशाल खेलते हुए खेत में पहुंच गया। बताया गया कि वह ट्रैक्टर पर लगे रोटावेटर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी चपेट में आ गया।


आरोप है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक बच्चे का शव निकालकर खेत में छोड़कर फरार हो गया। करीब आधे घंटे बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे का शव देखकर मां बार-बार बेहोश हो रही थी।


प्रदर्शन की सूचना पर सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा चार थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।


सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी, समय पर परामर्श से मिल सकती है मदद


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!