जौनपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. ममता सिंह, डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव एवं डॉ. अंकिता श्रीवास्तव द्वारा कराए गए इस भ्रमण के दौरान छात्राओं ने राजकीय वृद्ध एवं असहाय महिला शिशुगृह का विजिट किया और वहाँ की व्यवस्थाओं व समाज कल्याण से जुड़े पहलुओं का बारीकी से अध्ययन किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान के सौजन्य से वृद्धाश्रम में रह रही माताओं और अनाथ बच्चों को फल वितरित किए गए। इस मानवीय पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक संवेदनाओं को जागृत करना और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने वृद्धजनों और बच्चों के साथ समय बिताया तथा उनके अनुभवों को साझा किया। इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं को समाज सेवा और व्यावहारिक मनोविज्ञान का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़ें | जौनपुर में रोटावेटर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)