शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होना भी जरूरी : ज्ञान प्रकाश सिंह
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। फिल्म हनुमान अंश की विशेष स्क्रीनिंग के लिए सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय, पिलखिनी, गौराबादशाहपुर के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की ओर से समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया। महाविद्यालय परिवार ने धन्यवाद देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में संस्कार, देशभक्ति और नैतिक मूल्यों का विकास भी आवश्यक है। 2 अक्टूबर 2026 को केवल डीडी प्लेक्स में समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के सौजन्य से ‘हनुमान अंश’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, स्टाफ ने फिल्म देखा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ सामाजिक, धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना रहा।
महाविद्यालय परिवार के अनुसार फिल्म के विशेष प्रदर्शन से विद्यार्थियों को संस्कार, धर्म, देशभक्ति और नैतिक मूल्यों से जुड़ा सकारात्मक संदेश मिला। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपने सामाजिक दायित्वों, मानवीय मूल्यों और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिलता है। समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है। शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होना भी जरूरी है। समाजसेवियों और शिक्षण संस्थानों के संयुक्त प्रयास से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बेहतर दिशा मिल सकती है।
समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के सहयोग की सराहना, महाविद्यालय परिवार ने जताया आभार
महाविद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखने वाले लोगों का सहयोग शिक्षण संस्थानों के लिए प्रेरणादायक होता है। विद्यार्थियों के हित में किए गए ऐसे प्रयास शिक्षा के साथ संस्कारों को भी मजबूत करने में सहायक होते हैं। सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय परिवार ने समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रति पुनः आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय की ओर से कहा गया कि विद्यार्थियों के लिए किए गए इस प्रेरणादायक सहयोग को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सामाजिक सेवा की कामना करते हुए कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel