Jaunpur News: टीडी इंटर कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। 2 अक्टूबर को टीडी इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों और राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों ने साफ-सफाई अभियान चलाया। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। हमें उनके विचारों और उपदेशों को अपने जीवन में अपनाकर सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए।

सभा में रविन्द्र सिंह, जय सिंह, अमरेश राय सहित विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों एवं देश के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम में राजेश सिंह, कपिल देव सिंह, रमेश चंद्र सिंह, अम्बर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, दिनेश सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, आशीष सिंह, राकेश कुमार, कमलेश यादव, अभिषेक सिंह, राजीव सिंह, श्याम नारायण मौर्य सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आंबेडकर प्रतिमा स्थलों के सुंदरीकरण के लिए 99.90 लाख स्वीकृत


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!