विद्यार्थियों के साथ बैठकर किया भोजन
खाद्य सामग्री की शुद्धता और स्टॉक रजिस्टर के रखरखाव के दिए निर्देश
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राओं के छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावासों में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, खाद्य सामग्री की शुद्धता और रसोईघर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यार्थियों के साथ भोजन भी किया।
निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने भोजन तैयार करने में इस्तेमाल की जा रही कच्ची खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, उसकी खरीद के मानकों और खाद्य पदार्थों के ब्रांड के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विशेष रूप से दूध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि दूध, पनीर और अन्य दुग्ध उत्पाद प्रमाणिक एवं विश्वसनीय दुकानों से ही खरीदे जाएं। साथ ही, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा।
कुलपति ने छात्रावासों में रह रहे छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर भोजन की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में उनकी राय जानी। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन भी किया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को छात्रावासों में स्वच्छता बनाए रखने, रसोईघर और भोजनालय की नियमित सफाई कराने तथा खाद्य सामग्री की खरीद एवं भंडारण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक खरीदी गई खाद्य सामग्री का विवरण विधिवत स्टॉक रजिस्टर में दर्ज किया जाए और नियमित रूप से स्टॉक एंट्री की जाए।
कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, उन्हें पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और छात्रावासों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News : दो दिन पहले मुजफ्फरनगर के डीएम पद से तबादला, फिर नगर विकास विभाग के विशेष सचिव जिम्मेदारी और अब जौनपुर के नए जिलाधिकारी होंगे उमेश मिश्रा, जानिए इनके बारे में
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


