मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ले में मंगलवार को घरेलू विवाद के दौरान एक युवक ने अपने पिता पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुरानी बाजार निवासी घूरेलाल गुप्ता (60) का किसी बात को लेकर अपने बड़े बेटे सुभाष से विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर सुभाष ने घर में रखी नुकीली वस्तु से पिता पर हमला कर दिया। हमले में घूरेलाल गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल घूरेलाल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें | जौनपुर में जज सिंह अन्ना का अनशन शुरू, पीपा पुल लगाने की मांग
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)