कार्तिक पूर्णिमा से पहले रामेश्वरम-विजयीपुर घाट पर पुल बनाने की मांग, 5 लाख श्रद्धालुओं के आने का दावा
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार दोपहर 12 बजे सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने राजेपुर द्वितीय में पीपा पुल लगाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने गोमती-सई नदी संगम क्षेत्र में प्रस्तावित पीपा पुल का काम शुरू न होने पर नाराजगी जताई।
जज सिंह अन्ना ने बताया कि यह क्षेत्र अष्टावक्र ऋषि की तपोस्थली माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामेश्वरम सहित आसपास के घाटों पर करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि नदी पार करने के लिए नावों का सहारा लेने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
उन्होंने बताया कि पूर्व जिलाधिकारी दिनेश सिंह के कार्यकाल में पीपा पुल को मंजूरी मिली थी और 26 फरवरी 2026 को इसका टेंडर भी हो चुका है। इसके बावजूद अब तक पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
अन्ना ने प्रशासन से कार्तिक पूर्णिमा से पहले रामेश्वरम घाट से विजयीपुर घाट के बीच तत्काल पीपा पुल लगवाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते काम शुरू नहीं हुआ तो पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पुल बनने तक उनका अनशन जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें | जौनपुर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)