जौनपुर पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Naya Savera Network

गौशाला में गोवंश को खिलाया गुड़ और चारा, बड़नगर से वाराणसी तक 20 दिवसीय यात्रा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। गुजरात के बड़नगर से शुरू हुई 20 दिवसीय सेवा संकल्प यात्रा मंगलवार को जौनपुर पहुंची। दोपहर करीब एक बजे पहुंची यात्रा का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया। यात्रा से जुड़े लोगों ने पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित गौशाला में गोवंश को गुड़ खिलाया और चारा परोसा।


यात्रा के प्रमुख कुलदीप बारोट ने बताया कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली बड़नगर से शुरू होकर वाराणसी तक जाएगी। बाबा विश्वनाथ के दरबार में यात्रा का समापन होगा। यात्रा के दौरान गांवों और शहरों में लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है।


यात्रा में मेडिकल कैंप लगाने और सफाई अभियान सहित विभिन्न सेवा कार्य भी किए जा रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक, इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है।


जौनपुर में नगर पालिका चेयरमैन मनोरमा मौर्य के प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्य ने यात्रा का स्वागत किया। उनकी ओर से गौशाला में गोवंश के लिए गुड़ और चारे की व्यवस्था भी कराई गई।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिला प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में है वाहनों का मार्ग परिवर्तन व नियंत्रण


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!