Jaunpur News: डॉ. यशवीर सिंह होंगे जौनपुर के नए एसपी, जानिए इनके बारे में

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल में जौनपुर को नया पुलिस अधीक्षक मिला है। डॉ. यशवीर सिंह जौनपुर के नए पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं जबकि कुंवर अनुपम सिंह को साइड लाइन करते हुए उन्हें पीएसी लखनऊ मुख्यालय भेज दिया गया है। डॉ. यशवीर सिंह इसके पूर्व बस्ती जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात थे। इसके अलावा वह रायबरेली में एसपी रह चुके हैं। आपको बता दें कि डॉ. यशवीर सिंह को एक सख्त, अनुशासित और फील्ड में सक्रिय अधिकारी के रूप में जाना जाता है। बस्ती और रायबरेली जिलों में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रभावी रणनीति अपनाई, जिससे जिले में पुलिसिंग को मजबूती मिली। अब जौनपुर जिले में उनसे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आम जनता के साथ पुलिस के संवाद को बेहतर बनाने की अपेक्षा की जा रही है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के निवासी हैं। उनकी तैनाती से जौनपुर जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। 

Jaunpur News: डॉ. यशवीर सिंह होंगे जौनपुर के नए एसपी, जानिए इनके बारे में

2013 बैच के आईपीएस हैं डॉ. यशवीर सिंह

उत्तराखंड के रहने वाले वाले 01 जुलाई 1987 को जन्में डॉ. यशवीर सिंह ने पशु चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई की है। ट्रेनिंग के बाद वह एसडीआरएफ के सेनानायक थे। इसके बाद उन्हें जालौन का पुलिस अधीक्षक बनाया गया। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, रायबरेली और बस्ती जिलों में पुलिस कप्तान की भूमिका निभाई। अब उनका तबादला जौनपुर जिले के लिए हो गया है। उम्मीद है कि जल्द ही वह जौनपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। बतौर एसपी इनका यह पाँचवां जिला होगा। 

Jaunpur News: डॉ. यशवीर सिंह होंगे जौनपुर के नए एसपी, जानिए इनके बारे में



हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!