Jaunpur News: आंबेडकर प्रतिमा स्थलों के सुंदरीकरण के लिए 99.90 लाख स्वीकृत

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर , जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षा एवं सुंदरीकरण को लेकर जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय की पहल पर शासन स्तर से धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति संबंधी विवरण के अनुसार जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के 10 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों के लिए कुल 117.16 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया था। जिसके सापेक्ष 99.90 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत धनराशि की 75 प्रतिशत पहली किस्त के रूप में 74.90 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। स्वीकृत कार्यों में धर्मापुर ब्लाक के ग्राम कादीपुर, बिथार, पिलखिनी, कबीरुद्दीनपुर, पचेवरा तथा नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के वार्ड नंबर एक चोरसंड स्थित आंबेडकर प्रतिमा स्थल शामिल है। इसके अलावा सिरकोनी ब्लाक के सादीपुर तथा जलालपुर ब्लाक के हरिपुर, सोइरी और लहंगपुर स्थित प्रतिमा स्थलों का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था को सभी कार्य अधिकतम तीन माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। विधायक जगदीश नारायण राय ने डीएम से इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का आग्रह किया है। धनराशि स्वीकृत होने से संबंधित गांवों एवं गौराबादशाहपुर क्षेत्र में स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण का रास्ता साफ हुआ है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश की हुई पहचान

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!