Jaunpur News: गांधी-शास्त्री जयंती पर टीडी कॉलेज में गूंजा देशभक्ति का संदेश

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

​जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने दोनों महापुरुषों को याद कर उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के पूर्व एनसीसी,एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स के छात्र   छात्राओं ने महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह तथा प्राध्यापकों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। ​

समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन और उनके प्रसिद्ध नारे "जय जवान, जय किसान" को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शास्त्री जी का जीवन देशभक्ति और ईमानदारी की बेमिसाल मिसाल है। ​साथ ही एनसीसी और एनएसएस के कैडेटों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, प्रोफेसर अजय कुमार दुबे, प्रोफेसर सुभाष चन्द्र विश्रोई, डॉ राजेन्द्र गुप्ता, डॉ अजय, डॉ अनुराग चौधरी, डॉ आशारानी डॉ रवि तथा छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये।​कार्यक्रम के अंत में डॉ विजयलक्ष्मी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और युवाओं से अपील की कि वे इन महापुरुषों के उच्च आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी को नई जिम्मेदारी मिलने पर सम्मान समारोह


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 







एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!