Jaunpur News: भारी बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा आठ तक के स्कूल बंद

Naya Savera Network

Jaunpur News: भारी बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा आठ तक के स्कूल बंद


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट और जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 सितंबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध विद्यालय 26 सितंबर को बंद रहेंगे।

जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने जौनपुर में अत्यधिक बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में बच्चों को विद्यालय आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी या जोखिम का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय प्रबंधन को भी अवकाश संबंधी आदेश की जानकारी विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है।

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!