Jaunpur News : 12 जुलाई को जौनपुर में लगेगा 60.73 लाख पौधे, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा

Naya Savera Network
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण महाअभियान-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 12 जुलाई को प्रस्तावित वृक्षारोपण महाअभियान के तहत विभागवार लक्ष्यों, पौधरोपण स्थलों, पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की खुदाई, पौधों के उठान, जियो टैगिंग तथा संरक्षण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 12 जुलाई को जनपद में उत्सवपूर्ण वातावरण में वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके लिए जौनपुर को 60 लाख 73 हजार 400 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

उन्होंने सभी विभागों को आवंटित लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर अभियान को पूरी तैयारी, समन्वय और जवाबदेही के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अधिक लक्ष्य वाले विभागों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। साथ ही पौधरोपण स्थलों का सत्यापन, गड्ढों की तैयारी, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई, जियो टैगिंग और निगरानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने तथा कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान केवल लक्ष्य पूरा करने तक सीमित न रहे, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण, सुरक्षा और नियमित देखभाल की प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वन विभाग को नोडल विभाग के रूप में सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही पौधरोपण के बाद जियो टैगिंग, फोटोग्राफी और प्रगति रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराने को भी कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय अंबष्ट, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा, जिला विकास अधिकारी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी दिव्या, उप जिलाधिकारी सदर योगिता सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!