जौनपुर में 24 घंटे में सड़क हादसों में बुझ गए चार घरों के चिराग

जौनपुर में 24 घंटे में सड़क हादसों में बुझ गए चार घरों के चिराग
 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर जिले में बीते 24 घंटे के दौरान हुए चार अलग-अलग सड़क हादसों ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। मड़ियाहूं और लाइन बाजार क्षेत्र में हुए इन हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। किसी घर की मां चली गई तो कहीं जवान बेटे और परिवार के कमाऊ सदस्य की जान चली गई। हादसों के बाद गांवों और मोहल्लों में शोक का माहौल है।

सबसे पहले नेवढ़िया थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी 50 वर्षीय मीरा देवी की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। वह अपने बेटे गंगेश के साथ जफराबाद में बहन के घर आयोजित जन्मदिन समारोह से लौट रही थीं। शीतलगंज बाजार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस घर में कुछ घंटे पहले जन्मदिन की खुशियां थीं, वहां मातम पसर गया।

दूसरी घटना सरसरा गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश के साथ हुई। वह जयरामपुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात घर लौट रहे थे। नगर के गौशाला के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार का सहारा छिन गया।

तीसरी दुर्घटना में सलारपुर गांव निवासी 23 वर्षीय कुमार आशीष की जान चली गई। टेंट व्यवसाय से जुड़े आशीष किसी जरूरी काम से शीतलगंज बाजार गए थे। लौटते समय सरायकलीदास बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी जिंदगी की डोर टूट गई। तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े आशीष की मौत से पूरे गांव में शोक है।

वहीं चौथी घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र में हुई। गौरा बादशाहपुर के कबीरूद्दीनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रमेश कुमार स्कूटी से जौनपुर शहर खरीदारी करने आ रहे थे। प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास वह ट्रक की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। चार मौतों से जिले में शोक और चिंता का माहौल है।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ