Jaunpur News : राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, जौनपुर के विकास पर हुई चर्चा

Team NSN
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर जौनपुर के विकास और यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

मुलाकात के दौरान मुंगराबादशाहपुर बाईपास के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। सांसद सीमा द्विवेदी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इसके साथ ही जौनपुर में बढ़ती यातायात समस्याओं, जाम से निजात दिलाने के लिए नए ओवरब्रिज और बाईपास निर्माण की आवश्यकता तथा जिले की अन्य सड़क एवं परिवहन संबंधी समस्याओं को भी उनके समक्ष रखा गया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद सीमा द्विवेदी की ओर से रखे गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और जौनपुर के विकास कार्यों में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!