Jaunpur News : भाजपा मछलीशहर ने निकाली गई तिरंगा यात्रा

Naya Savera Network
मड़ियाहूं, जौनपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर की ओर से नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से शुरू हुई यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए डाक बंगले पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री गिरीश चंद्र यादव शामिल हुए।
यात्रा में मड़ियाहूं स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट, छात्र-छात्राओं के साथ एससीएल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। करीब 200 मीटर लंबे तिरंगे के साथ चल रहे बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर और ब्रह्मोस मिसाइल की झांकी का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा।
इस दौरान विधायक बीपी सरोज, विधायक आरके पटेल, डॉ. सुरेश कुमार पाठक, मनोज सिंह, दिनेश चौधरी, राजेश जायसवाल, चंदन केसरी, कवलजीत सिंह गब्बर दिलीप साहू राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान नगर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। इसी क्रम में सनराइज इंटरनेशनल स्कूल राजापुर नंबर 2 के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा राजापुर नंबर 2 से शुरू होकर भ्रमण करते हुए मड़ियाहूं गांधी तिराहे पर पहुंची वहां पर प्रधानाध्यापक द्वारा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!