उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल ने किया आयोजन
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई गौराबादशाहपुर के द्वारा ऐतिहासिक भरत मिलाप मेला के पावन अवसर पर बुधवार की रात 'राष्ट्रीय एकता गोष्ठी' का आयोजन किया गया है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मदरसा रफीकुल इस्लाम के प्रिंसिपल मौलाना दाऊद आलम ने कहा कि भरत मिलाप भाई चारे का पैगाम देता है। आपसी भाईचारे से ही राष्ट्र मजबूत होता है। आइए हम सब मिलजुल कर मुल्क को खुशहाल बनाएं। गोष्ठी को चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, पूर्व प्रधान सुजीत जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान पहुंचे सीओ केराकत गिरेंद्र कुमार सिंह, एसओ श्रीप्रकाश शुक्ल का व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह और महामंत्री मोहम्मद इकराम अंसारी ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इसके साथ ही रामलीला और भरत मिलाप समिति के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। संचालन अबू तालिब ने किया। कार्यक्रम संयोजक सभासद अमीक अंसारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा नेता मो. शाहिद अंसारी, सपा नेत्री रेनू सोनकर, डा. विकास सोनकर, डा. शाहिना, डा. शफीक, कलीमुल्लाह अंसारी, राशिद कमाल आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी रहा आयोजन
इस दैरान भरत मिलाप मेले में आये हुए दर्शकों के लिए फ्री मेडिकल कैंप की भी व्यवस्था की गई थी। जिसमें शाहिना अस्पताल चोरसंड की डा. शाहिना अपने स्टाफ के साथ पहुंच कर मरीजों की जांचकर मुफ्त में दवा वितरित किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जब जब धरती पर पापाचार, अत्याचार बढ़ा तब तक भगवान अवतरित हुए : शांतनु जी महाराज
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


