Jaunpur News :बीआरपी मैदान में 21 अक्टूबर से होगी नौ दिवसीय श्रीराम कथा, तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक

Naya Sabera Network


जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में आगामी 21 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा की तैयारियों को लेकर रविवार को उत्सव मोटल के बैंक्वेट हॉल में समन्वय बैठक हुई। सेवा भारती के बैनर तले आयोजित होने वाली इस कथा के लिए 20 अक्टूबर को भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी।

बैठक में कलश यात्रा के मार्ग, यात्रा को सुगम बनाने के लिए कलश वितरण, एकरूपता बनाए रखने के लिए एक रंग और एक डिजाइन की साड़ी के वितरण, झांकियों तथा शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

श्रीराम कथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि कलश यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सभी के समन्वित प्रयास से दिव्य और भव्य श्रीराम कथा का आयोजन करने के लिए आयोजक संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि यह कथा जनपदवासियों को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ ही उन्हें आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ने का कार्य करेगी।

बैठक की अध्यक्षता मुरली पाल ने की। इस अवसर पर प्रांत कार्यवाह काशी प्रांत, प्रांत संघचालक अंगराज सिंह, डॉ. तेज सिंह, अनिल गुप्ता, प्रेमचंद शुक्ल, ब्रह्मेश शुक्ल, डॉ. उदयराज सिंह, पप्पू माली, निखिलेश सिंह, अरविंद सिंह, डॉ. अरुण सिंह, शशांक सिंह ‘रानू’, डॉ. मधुकर तिवारी, बबलू दूबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, ऋचा सिंह, मीना यादव, सोनी जायसवाल, नारायण चौरसिया, प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, उर्वशी सिंह, प्रीति गुप्ता, अंजना श्रीवास्तव, डॉ. अंजना सिंह, डॉ. वंदना सरकार, रजनी साहू, मिलन गुप्ता, प्रांजल पटेल सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!