Jaunpur News : ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार की मां का निधन

Team NSN


जौनपुर। शहर के वाजिदपुर दक्षिणी मोहल्ला निवासी एवं सोंधी ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत नरेंद्र कुमार की मां श्यामा देवी का बुधवार की देर रात निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उनका उपचार चल रहा था। बीमारी के चलते देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

मां के निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों, परिचितों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों के उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सभी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

नरेंद्र कुमार की मां के निधन पर सोंधी ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित ग्राम पंचायत अधिकारियों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। सहकर्मियों ने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा विभाग शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!