Jaunpur News : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, चालक वाहन लेकर फरार

Naya Savera Network

चंदवक। चंदवक औड़िहार मार्ग पर कृष्णा नगर बाजार के पास बुधवार दोपहर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

दुधवा गांव निवासी असलम खान, अरबाज खान, और मोहम्मद कैफ बाइक से किसी काम के सिलसिले में चंदवक की ओर जा रहे थे। कृष्णा नगर बाजार के पास पहुंचते ही उनकी बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तीनों के पैरों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। कुछ ही देर में पहुंची एंबुलेंस से तीनों घायलों को उपचार के लिए बीरीबारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सको ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।  
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है लेकिन अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वांचल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

प्रज्ञा एसोसिएट के प्रोपाइटर अजय कुमार सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!