निर्भय सक्सेना
बरेली। हर वर्ष की भांति इस बार भी रिमझिम वर्षा के बीच भांति 'बाबा महाकाल पालकी यात्रा में देवाधिदेव बाबा महाकाल, नन्दी स्वरूप धारण किये हुए भक्तों के कंधो पर बारह ज्योतिर्लिंगों से अंकित अपनी चाँदी की पालकी में सवार होकर नाथ नगरी के भ्रमण को निकले। बाबा महाकाल के साथ माँ अन्नपूर्णा, काशी कोतवाल भगवान भैरवनाथ ने भी अपने- अपने सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए । उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा अरुण कुमार, बीजेपी के कैण्ट विधायक संजीव अग्रवाल ने यात्रा में बाबा महाकाल की पालकी के समक्ष आकर अपना शीश नवाया। डमरू की गूंज एवं जाकर से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।
श्यामगंज के सेठ गिरधारी लाल मन्दिर से निकली इस यात्रा ने शहर का निर्धारित मार्ग पर भ्रमण किया। जगह जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर पालकी यात्रा का स्वागत किया। बाबा महाकाल पालकी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रजवासी लाल अग्रवाल व महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि 2014 से लगातार निकलने वाली इस 13 वीं यात्रा को पं भगवती नन्दन शास्त्री आदि ने वैदिक मंत्रो द्वारा बाबा महाकाल, माता गौरी व भैरवनाथ की पूजा- अर्चना की तत्पश्चात पालकी धारण करने वाले भक्तों (नन्दियों) का जनेऊ, भस्म, चन्दन, रुद्राक्ष माला धारण कराने के पश्चात अध्यक्ष व महामंत्री ने महाकाल व मा जगतजननी की आरती उतारकर डमरू की गूंज के साथ यात्रा का शुभारम्भ किया।
यात्रा अपने परम्परागत पूर्व निर्धारित मार्ग से पूर्ण हर्षोल्लास, वैभव और दिव्यता के साथ प्रारम्भ होकर साहूगोपीनाथ, शिवाजी मार्ग, बाँस मण्डी, सिकलापुर, रोडवेज से चौकी चौराहा, बरेली कालेज से कालीबाड़ी होते हुए अपने गंतव्य पर विश्राम हुई।
यात्रा मार्ग में जगह जगह पर नन्द समाज, कश्यप समाज, अग्रवाल समाज, राठौर समाज, पासवान समाज, राजपूत समाज, क्षत्रिय समाज, भोजवाल समाज, बाल्मीकि समाज, स्वर्णकार समाज, चित्रांश कायस्थ समाज, गुप्ता समाज आदी ने जगह जगह पण्डाल लगाकर बाबा महाकाल की आरती करके पुष्पवर्षा व भक्तों को प्रसाद वितरण करके भव्य स्वागत किया। प्रमुख व्यापार मण्डल, विभिन्न संगठनों, व्यापरियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों से दिल खोलकर बाबा महाकाल पालकी का भव्य स्वागत किया। उपजा प्रेस क्लब चौराहे पर अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, मुकेश तिवारी, निर्भय सक्सेना, विकास सक्सेना, अरविंद, सुरेश रोचानी, गोपाल सिंह, रोहित रेकरीवाल, शिव कुमार बरतरिया, डा विनोद पागरानी, मनीष अग्रवाल, सभासद राजेश अग्रवाल, सरदार गुरविंदर सिंह, विशाल मेहरोत्रा, नवीन अग्रवाल आदि ने भी स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी प्रमोद रघुवंशी ने बताया कि यात्रा के मुख्य आकर्षण का केंद्र विभिन्न झांकियों का रहा मुख्य रूप से आस्था, साहस और स्वाभिमान की अमर गाथा वीर हकीकत राय, छत्रपति शिवाजी महाराज हिन्दवी स्वराज की सिंह- गर्जना की झांकी को जैन-जी ने बहुत पसंद किया व चित्तौड़ की रानी पद्मिनी का जौहर की अग्नि। में बलिदान, झांकी को बहुत मातृशक्ति ने पसंद किया, व जानकारी ली । नासिक बैण्ड, डमरू दल, श्री रामानुज सरस्वती शिशु मन्दिर के छात्र- छात्रायें का घोष आकर्षण का केन्द्र रहे। यात्रा में लोगों ने अपने घरों की छतों से बाबा व माता श्रृंगार गौरी पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया
पालकी यात्रा में विवके मिश्रा, पंकज दत्त, राजकिशोर कश्यप, प्रसून सिंह, अमित मिश्रा, अमित भारद्वाज, मुकुल अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, अनूप गोयल, नितेश वर्मा आदि की भूमिका रही।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)