Jaunpur News : प्रजापति समाज जौनपुर ने डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुंभार की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Naya Savera Network
जौनपुर। प्रजापति समाज जौनपुर के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार प्रजापति के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं संविधान सभा सदस्य डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुंभार की प्रतिमा जनपद जौनपुर में स्थापित कराए जाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुंभार ने स्वतंत्रता संग्राम, समाज सुधार, शिक्षा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके आदर्शों एवं संघर्षों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिले, इसके लिए जनपद जौनपुर में उनकी प्रतिमा स्थापित किया जाना आवश्यक है। समाज ने प्रतिमा स्थापना हेतु ट्यूबवेल कॉलोनी, जौनपुर को प्रस्तावित स्थान बताते हुए शासन स्तर से आवश्यक स्वीकृति प्रदान करने की मांग की।

इस अवसर पर समाज के संरक्षक मोहनलाल प्रजापति, जिला महासचिव धर्मेंद्र प्रजापति, जिला सचिव अखिलेश प्रजापति, दक्ष सेना के संस्थापक वीरेंद्र प्रजापति. प्रजापति, (वीर) संदेश प्रजापति,  मुकेश प्रजापति, कार्तिक प्रजापति, जयकुंड, अयानंद, राम पलट प्रजापति  कमलेश, पवन, सुशील, रोहित सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुंभार की प्रतिमा स्थापना के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!