Jaunpur News : किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है प्रमोद गुप्ता, 50 लाख से अधिक हैं फॉलोवर

Team NSN

अमेरिका से मिला गोल्ड प्ले बटन, परिवार में जश्न का माहौल

Jaunpur News : किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है प्रमोद गुप्ता, 50 लाख से अधिक हैं फॉलोवर


अंकित जायसवाल
जौनपुर। मशहूर शायर मजरूह सुल्तानपुरी का एक प्रसिद्ध शेर है कि 'मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर, लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया।' यह पंक्ति जौनपुर की युवा प्रतिभा प्रमोद गुप्ता पर बिल्कुल सटीक बैठती है। जब इन्होंने सुजानगंज से एक बड़ा सपना लेकर जौनपुर शहर की ओर रूख किया तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। कुछ साल जौनपुर में रहकर पढ़ाई की और इसके बाद यहीं पर अपने सपने को बुनना शुरू किए। कुछ वर्षों पर कभी देश की राजधानी रहीं शीराज ए हिंद की धरती जौनपुर से वर्तमान में देश की राजधानी दिल्ली की ओर रूख किया। दिल्ली में ही इनके सपने को पंख लगने लगे और दिल्ली की धरती पर इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की और नाम रखा जौनपुर न्यूज। देखते ही देखते यह चैनल लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने लगा। इसके बाद प्रमोद गुप्ता ने सारा काम छोड़ दिया और अपने सपने के पीछे दौड़ने लगे। आखिरकार वह उस मुकाम तक पहुंच गए जहां पर लोग आज भी पहुंचने को तरस रहे हैं। एक के बाद यूट्यूब से इन्हें प्ले बटन आने लगे। पहले इन्हें सिल्वर बटन मिल चुका है। हाल ही में इन्हें यूट्यूब की तरफ गोल्ड बटन दिया गया। जौनपुर की बात करें तो यहां पर कुछ ही गिने चुने लोग होंगे जिनके पास यूट्यूब का गोल्ड बटन होगा।

अब लक्ष्य 1 करोड़ फॉलोवर का 


किसी ने शायद सही ही कहा है कि सफलता का कोई शॉटकर्ट नहीं होता और इसी तर्ज पर प्रमोद कड़ी मेहनत करते हैं, जिसके कारण आज उनके 50 लाख से भी अधिक फॉलोवर हैं। यूट्यूब से गोल्ड प्ले बटन मिलते ही खुशियां दोगुनी हो गई और उन्होंने खुद को एक और बड़ा टास्क दे दिया कि अब लक्ष्य 1 करोड़ फॉलोवर का है। आपको बता दें कि प्रमोद गुप्ता के यूट्यूब चैनल ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। डेटा बीओंस हर बार न्यूज़ यूट्यूब चैनलों की रैंकिंग जारी करता है, जिससे यह पता चलता है कि कौन सा चैनल कितने नंबर पर है और कितना ज्यादा उसे देखा जा रहा है। डेटा बीओंस के डेटा के अनुसार जो भारत न्यूज़ को भी टॉप 20 में जगह मिली है। ये न सिर्फ जौनपुर के लिए बल्कि पूर्वांचल के लिए भी गौरव की बात है।

यूट्यूबर प्रमोद गुप्ता का चैनल देश के टॉप 20 चैनलों में शामिल


चैनलों की रैंकिंग जारी करता है, जिससे यह पता चलता है कि कौन सा चैनल कितने नंबर पर है और कितना ज्यादा उसे देखा जा रहा है। डेटा बीओंस के डेटा के अनुसार जो भारत न्यूज़ को भी टॉप 20 में जगह मिली है। ये न सिर्फ जौनपुर के लिए बल्कि पूर्वांचल के लिए भी गौरव की बात है। नया सवेरा से विशेष बातचीत के दौरान प्रमोद बताते हैं कि शुरुआत में जब मैं यूट्यूब की दुनिया में कदम बढ़ाया था तो मुझे इतना विश्वास था कि एक न एक दिन मैं कुछ बड़ा करूंगा और एक के बाद एक सफलता मिलती जा रही है। पहले एक लाख सब्सक्राइबर हुए फिर देखते ही देखते दस गुना से भी ज्यादा बढ़ गए और अब देश के टॉप 20 यूट्यूब न्यूज़ चैनल में शामिल होना यह दर्शाता है कि अगर सफलता के रास्ते पर चलना है तो संघर्ष करना पड़ता है क्योंकि इसका कोई शॉर्टकट नहीं होता।

जहां पर कंटेंट, वहां पर प्रमोद गुप्ता


प्रमोद के कुछ दोस्त बताते हैं कि प्रमोद के अंदर अपने काम के प्रति एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है। यह न तो दिन देखते हैं न रात और जहां पर इन्हें कंटेंट दिखाई देता है वहीं पर वह पहुंच जाते हैं। उत्तर प्रदेश हो या बिहार या फिर कोई और प्रदेश प्रमोद कहीं पर भी पहुंचने पर जरा सा भी गुरेज नहीं लगता। “उदय की इन किरणों को, ये बादल क्या रोकेंगे...” एक गाने की यह पंक्तियां भी प्रमोद गुप्ता पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं, इसलिए प्रमोद कहते हैं कि अगर काम करना है तो ठीक से और पूरी ईमानदारी से करना पड़ेगा क्योंकि यह ऐसा क्षेत्र है कि यहां से बाहर होने में ज्यादा समय नहीं लगता।

कभी नहीं हारी हिम्मत


प्रमोद बताते हैं कि 2024-25 का बुरा दौर रहा। साइबर फ्रॉड के शिकार हुए। फेसबुक पेज और इंस्ट्राग्राम हैक हो गया था, जिससे काफ़ी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी, लड़ते रहे। तीन फेसबुक पेज और दो यूट्यूब चैनल मिलकर लगभग कुल 50 लाख फॉलोवर है। आज के समय में बड़े बड़े सेलेब्रिटी के इतने फॉलोवर होते हैं लेकिन जौनपुर के प्रमोद गुप्ता ने इतिहास रच दिया है। उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!