मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। वाराणसी-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव स्थित नेता ढाबा के सामने सुबह करीब पांच बजे हुआ, जहां तेज रफ्तार मारुति वैगनआर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। सूचना मिलते ही बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे पांचों लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार, सभी लोग उन्नाव के आवास विकास कॉलोनी के निवासी थे और बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर वाराणसी से घर लौट रहे थे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अखिलेश शुक्ला और अंकित शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शोभित श्रीवास्तव, संदीप मिश्रा और शोभित शुक्ला का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत फिलहाल सामान्य है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)