Jaunpur News : तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम, एकता और सम्मान का प्रतीक : ज्ञानप्रकाश सिंह

Naya Savera Network



जौनपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विधानसभा जफराबाद के सिरकोनी मंडल द्वारा हरगोविंद इंटर कॉलेज, जफराबाद से शहीद स्मारक स्थल, हौज तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह शामिल हुए।

इस अवसर पर ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के प्रति प्रेम, एकता और सम्मान का प्रतीक है। यह यात्रा हमें स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर बलिदानियों के त्याग की याद दिलाने के साथ ही युवा पीढ़ी में राष्ट्रभावना को और सशक्त करती है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हम सभी को जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के सूत्र में बांधता है।

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे। नगर परिक्रमा के दौरान स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर यात्रा का स्वागत किया। ज्ञानप्रकाश सिंह ने जफराबाद की जनता द्वारा मिले स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन एवं संयोजन के लिए सिरकोनी मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह, मंडल महामंत्री मंगल सिंह, मीडिया प्रभारी विजय सिंह विनकर, मंडल महामंत्री चंद्रप्रकाश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश प्रजापति, सर्वेश सिंह एवं दिनेश सिंह सहित पूरी टीम को ज्ञानप्रकाश सिंह ने बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा नेता अरविन्द सिंह, सुनील सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल, सुभाष शुक्ल, प्रधान हौज चन्दन सिंह चौहान, संदीप सेठ, राहुल अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।












भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad





#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!