Jaunpur News : एक पेड़ मां गायत्री देवी के नाम पर हुआ पौधारोपण

Naya Savera Network
केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य चंद्रबली यादव का जौनपुर में जोरदार स्वागत

जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता चंद्रबली यादव को केंद्रीय संसदीय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद जौनपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां गायत्री देवी के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मिर्ज़ा जावेद सुल्तान के आवास पर ‘एक पेड़ मां गायत्री देवी के नाम’ के तहत पौधारोपण से हुई। चंद्रबली यादव एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने पौधा रोपित कर लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

इसके बाद चंद्रबली यादव के जौनपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। उनके स्वागत को लेकर शहर में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से बैनर एवं होर्डिंग लगाए गए थे। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चंद्रबली यादव लंबे समय से राष्ट्रीय लोकदल की गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। केंद्रीय संसदीय बोर्ड में सदस्य के रूप में उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना जौनपुर के लिए भी गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि चंद्रबली यादव के अनुभव, राजनीतिक समझ और संगठनात्मक क्षमता का लाभ अब पार्टी को केंद्रीय स्तर पर मिलेगा। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह और मनोबल बढ़ा है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनकी नई जिम्मेदारी से राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने संगठन को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सभी ने चंद्रबली यादव के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में मिर्जा जावेद सुल्तान, अशोक कुमार यादव, सत्य नारायण यादव, दया शंकर यादव, राम बदन सरोज, खिलाड़ी प्रसाद, हैदर मेंहदी सहित राष्ट्रीय लोकदल परिवार से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!