Jaunpur News :खेतासराय में राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए बदहाल, गड्ढों से राहगीर और दुकानदार परेशान

Naya Savera Network
जौनपुर। खेतासराय चौराहे के पास अयोध्या-वाराणसी को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए बदहाल स्थिति में है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र का सबसे व्यस्त बाजार होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन जर्जर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े वाहनों के गुजरने पर गड्ढों का पानी सड़क किनारे खड़े लोगों और दुकानों तक उछल जाता है। वहीं ई-रिक्शा, टेंपो और अन्य छोटे वाहन गड्ढों में फंसने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। बारिश के कारण जमा गंदा पानी संक्रमण का खतरा भी बढ़ा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से राष्ट्रीय राजमार्ग की तत्काल मरम्मत कर गड्ढे भरवाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!