निर्भय सक्सेना
बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें देशभक्ति की भावना से जुड़कर आम लोगों ने भी शामिल होकर देश के शहीदों को स्मरण किया। यात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह- जगह स्वागत हुआ। तिलक इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से बरेली के प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौड़, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, महापौर डॉ उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पुष्पा पांडे, अनिल कुमार एडवोकेट, गुलशन आनंद आदि भी शामिल रहे। तिरंगा यात्रा का स्वागत साहूकारा, बड़ा बाजार, कुतुबखाना, जिला अस्पताल, कोतवाली, पटेल चौक, चौकी चौराहा, बरेली कमिश्नरी पर समापन और पुष्प वर्षा कर जगह- जगह स्वागत हुआ जिसमें प्रमुख रूप से हर्षवर्धन आर्य, डॉ के एम अरोरा, डा आदेश गंगवार, डॉ विमल भारद्वाज, प्रतेश पांडे, बंटी ठाकुर, विष्णु शर्मा, प्रभु दयाल लोधी, रामचंद्र मौर्य, नीलम जेठा, पूनम भल्ला, विपिन भास्कर एवं समस्त महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता मौजूद रहे। कोतवाली पर हम कायस्थ के अंकुर सक्सेना ने, उपजा प्रेस क्लब चौराहे पर उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, निर्भय सक्सेना, मुकेश तिवारी, पुत्तन सक्सेना, शुभम ठाकुर, सुयोग्य सिंह, नीरज आनंद, अरविंद शाक्य, कौशिक टंडन, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु , वी के सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, विजय सक्सेना आदि ने स्वागत किया। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान- 2026 के अंतर्गत बिशप मण्डल इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा की बाइक/स्कूटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रतिभाग किया। यह यात्रा सुबह 9 बजे से बिशप मण्डल इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचकर सम्पन्न हुई। भारी संख्या में लोगों ने इसमें यात्रा में प्रतिभाग किया।
उक्त के उपरांत सांय 5 बजे हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत पंचायती राज विभाग/ग्राम्य विकास विभाग व अन्य विभागों के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पैदल यात्रा तिरंगा रैली में सहभागिता की। उक्त रैली विकास भवन परिसर से गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, जिलाधिकारी आवास के सामने से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे।
उन्होंने जनसमुदाय से अपील की है कि हर घर तिरंगा अभियान में अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों से 14 अगस्त को भी होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह सहित बड़ी संख्या में सभी अधिकारी, कर्मचारी, आई. टी. बी. पी. के जवान जनसामान्य ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)