Jaunpur News: योग प्रशिक्षक महासंघ ने विकास यादव को बनाया जौनपुर का जिलाध्यक्ष

Naya Savera Network

अखिल भारतीय योग प्रशिक्षक महासंघ की ओर से नियुक्ति पत्र जारी

जिले के योग प्रशिक्षकों को संगठित करने की मिली जिम्मेदारी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। योग के क्षेत्र में सक्रिय योग गुरु विकास यादव को अखिल भारतीय योग प्रशिक्षक महासंघ ने जौनपुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य विपिन पथिक ने नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।


नियुक्ति पत्र में महासंघ ने उम्मीद जताई है कि विकास यादव जिले के सभी योग प्रशिक्षकों तक संगठन की गतिविधियों एवं सूचनाओं को पहुंचाने के साथ ही राज्य पदाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और योग प्रशिक्षकों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है।


विकास यादव को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से जिले के योग प्रशिक्षकों में उत्साह का माहौल है। योग के प्रति उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए महासंघ ने उन पर भरोसा जताया है। जिलाध्यक्ष के रूप में अब वे जौनपुर में योग प्रशिक्षकों को एकजुट करने, संगठन की गतिविधियों को गति देने और योग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


योग गुरु विकास यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर उनके गुरु अचल हरिमूर्ति, इंद्रभान मौर्य, गुरुनाथ यादव समेत योग क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गोमती घाट के किनारे उतराया मिला युवक का शव,मचा हड़कंप


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!