दो दिन से लापता था युवक,पिता कोतवाली में दी थी लापता होने की सूचना
मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय थानागद्दी क्षेत्र के उदयचन्दपुर पूरवा चहारमपट्टी गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप जब दो दिनों से लापता युवक सलमान उर्फ सल्लू पुत्र मेहंदी 22 वर्ष का शव चंदवक थाना क्षेत्र के बरइक्ष गांव स्थित गोमती घाट के किनारे मिलने की सूचना परिजनों को मिली। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया,सूचना पर पहुंची चंदवक पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।स्थानीय लोगो के अनुसार युवक के मौत का कारण प्रेम - प्रसंग बताया गया हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वही मृतक के पिता मेहंदी ने बताया कि मंगलवार शाम सलमान के घर नहीं लौटने पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।काफी खोजबीन के दौरान गोमती नदी के किनारे सलमान की चप्पल मिली। बेटे के साथ अनहोनी होने की आशंका को देखते हुए उन्होंने केराकत कोतवाली में बेटे के लापता होने की सूचना दी थी।और आज दो दिन बाद बरैछाबीर घाट के पास शव मिलने की जानकारी मिली।घटना स्थल पर पहुंची चंदवक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है,मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।वही इस घटना से गांव व्याप्त है शोक का महौल
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कैश काउंटर कर्मचारी के व्यवहार को लेकर ग्राहकों में दिखी नाराजगी
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
