Mumbai News: विद्या वारिधि विद्यालय एण्ड जूनियर कॉलेज में धूमधाम से हिन्दी सप्ताह मनाया गया

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

  नालासोपारा, पालघर  साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन न्यास (राष्ट्रीय) मुम्बई द्वारा दिनांक 20 सितंबर 2026 (रविवार) को विद्या वारिधि विद्यालय एण्ड जूनियर कॉलेज संतोष भवन नालासोपारा,ईस्ट (पालघर) में हिन्दी सप्ताह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में हिंदी भाषण प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें सात विद्यालय के नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों ने भाग लिया और हिन्दी भाषा पर अपने विचार साझा किए।

  विद्या वारिधि विद्यालय के आयुष शर्मा,सिद्धि दुबे,खुशबू प्रजापति,रीतू पटेल एवं अगस्त्य शुक्ल ने भाग लिया। रिकान पब्लिक अकादमी की तरफ से विदिशा यादव कक्षा- नौंवी की छात्रा ने भाग लिया। विद्या वारिधि विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) से आदित्य शर्मा,नैंसी विश्वकर्मा एवं लक्ष्मी यादव ने भाग लिया।किड्स वैली इंग्लिश स्कूल से राधिका सरोज ने भाग लिया। ज्ञान सागर विद्या मंदिर हाई स्कूल वाकनपाढ़ा से शेख इमरान शब्बीर एवं दीपिका मौर्या ने अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। सेंट जॉन इंग्लिश हाई स्कूल संतोष भवन नालासोपारा ईस्ट के छात्र प्रणव मिश्र एवं अदिति सिंह ने भाग लिया। राइजिंग लिटिल चैम्प इंग्लिश स्कूल नालासोपारा ईस्ट से गौरव पाठक एवं सोनल निषाद ने भाग लिया।

  इस प्रतियोगिता में ज्ञान सागर विद्या मंदिर हाई स्कूल वाकनपाढ़ा नालासोपारा ईस्ट की छात्रा दीपिका मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेंट जॉन इंग्लिश हाई स्कूल संतोष भवन, नालासोपारा ईस्ट के प्रणव मिश्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्या वारिधि विद्यालय एण्ड जूनियर कॉलेज के अगस्त्य शुक्ल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार प्राप्त सभी विद्यार्थियों को  साहित्यिक संस्था काव्यसृजन न्यास ने प्रशस्ति-पत्र, पारितोषिक, पेन एवं नोटबुक प्रदान कर सम्मानित किया। प्रोत्साहन स्वरूप ज्ञान सागर विद्यालय के छात्र इमरान शब्बीर शेख को एवं विद्या वारिधि विद्यालय एण्ड जूनियर कॉलेज की छात्रा रीतू पटेल को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप नोटबुक पेन और पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।अन्य बच्चों को भी पारितोषिक प्रदान कर संस्था ने बच्चों के प्रोत्साहित किया और प्रतियोगिता में उनकी सहभागिता के लिए उन सभी की सराहना की। इस भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक रहे संस्था सचिव एवं हिन्दी प्रवक्ता अंजनी कुमार द्विवेदी जी,शिक्षक शिवनारायण यादव जी एवं श्रीमती लक्ष्मी यादव ओजस्विनी जी। निर्णायकों ने अपनी सूझ-बूझ से प्रतिभागी बच्चों में से प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन किया।

आदरणीय हौसिला प्रसाद "अन्वेषी" जी की अध्यक्षता में  संस्था के कोषाध्यक्ष लालबहादुर यादव "कमल " जी ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया। मुख्य अतिथि विद्या वारिधि विद्यालय एण्ड जूनियर कॉलेज के प्रमुख व प्रधानाचार्य आ.संतोष सिंह जी, विशिष्ट अतिथि राघवेन्द्र सेवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ.सुरेंद्र मिश्र जी,नरसिंह दुबे मेडिकल कॉलेज नालासोपारा ईस्ट के प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश दुबे जी,प्रेम चंद्र विश्वकर्मा "प्रेम जौनपुरी"जी, डॉ लक्ष्मण शिवनेकर जी व शिक्षक वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आ.के पी सिंह चौहान जी मंच पर अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा आयोजन की गरिमा बढ़ाए। संस्था ने सभी मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया।

  आयोजन दो सत्र में सम्पन्न हुआ। प्रथम सत्र में बच्चों की भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा द्वितीय सत्र में काव्यगोष्ठी का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।काव्य पाठ करने वाले कवियों में सर्वश्री पं.जमदग्निपुरी,

"आत्मिक" श्रीधर मिश्र,प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी "अनमोल", लालबहादुर यादव "कमल",माता कृपाल उपाध्याय, जौनपुर से पधारे प्रेम"जौनपुरी", डॉ लक्ष्मण शिवनेकर, शिवनारायण यादव, श्यामभूषण पाठक,लक्ष्मी यादव "ओजस्विनी",सुमन तिवारी,कृष्णा तिवारी,अरुण दुबे "अविकल",राधे कुमार राय आदि प्रमुख रहे। श्रोताओं ने ६ घंटे तक चले इस शानदार कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। विद्यालय ने सभी अतिथियों कवियों,श्रोताओं एवं छात्रों को विधिवत चाय-नाश्ता कराया एवं शानदार आवभगत करके विदा किया।इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय और विद्यालय के स्टॉफ और शिक्षक श्याम भूषण पाठक जी ने भरपूर मदद की।सभी मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्गार भी व्यक्त किए। संस्था सचिव अंजनी कुमार द्विवेदी जी ने सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ हिंदी दिवस के इस शानदार कार्यक्रम का समापन हुआ। 

रिपोर्ट : पंडित जमदग्निपुरी जी

यह भी पढ़ें | Mumbai News:  गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में डूबा रहा ज्ञान प्रकाश सिंह का पूरा परिवार 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!