निर्भय सक्सेना
बरेली। गणपति महोत्सव राजेन्द्रनगर शील चोराहे के राजा पंडाल में अंतरराष्ट्रीय प्रख्यात गायक प्रेम मेहरा ने एक शाम गणपति के नाम में अपने भजन गायन से लोगो को नृत्य करते हुए झूमने पर बाध्य कर धूम मचाई।
गणपति महोत्सव 2026 कार्यक्रम में नई दिल्ली से आये अंतरराष्ट्रीय गायक प्रेम मेहरा (अधोरी शम्भू फेम) द्वारा भगवान शंकर के भजनों पर सबको अपने निराले अन्दाज से सभी भक्तों को पंडाल में नाचने पर मजबूर कर दिया। उनके प्रसिद्ध गानो में हर- हर शम्भू, गणपति, अधोरी शम्भू इत्यादि भजन रहे। उनकी हनुमंत अंश के भजन तेरे भरोसे ही नैया डार दई .... को मनमोहक प्रस्तुति और अनोखे अन्दाज ने पंडाल में भक्तों के मन में भगवान की भक्ति में रंग दिया।
शील चोराहे के गणेश महोत्सव 2026 आयोजन कमेटी के संयोजक एडवोकेट अभय भटनागर ने बताया कि 19 वर्ष से हो रहे सात दिवसीय विशाल गणपति महोत्सव 2026 (राजेन्द्र नगर के राजा) में चतुर्थ दिन भी गणेश पूजन के बाद गुलाटी ने भजन सुनाए। बच्चों के नृत्य से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम के चतुर्थ दिन विभिन्न क्षेत्रों से आये सांस्कृतिक ग्रुप की नृत्य प्रस्तुति हुई बच्चों के द्वारा बेहतरीन ग्रुप डांस प्रस्तुतिया दी गयी। सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दौरान लेजर लाईटों के द्वारा पंडाल का नजारा देखने वाला बन रहा था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में वन एंव पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कलाकारों को पुरस्कार वितरण किया। अपने उद्वोधन में वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि इस प्रकार का धार्मिक सांस्कृतिक कार्यकम करने से आने बाली पीढ़ी में संस्कार एवं जागरूकता आती है। राजेन्द्र नगर के शील चोराहे वाले राजा का कार्यक्रम अब बरेली की पहचान बन चुका है। कार्यक्रम में मानव सेवा क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना, आरव अंशु, एडवोकेट अंतरिक्ष सक्सेना, पंजाबी महिला समाज अध्यक्ष मनीषा आहूजा, विशाल मल्होत्रा, श्रीमती मीना भटनागर, पूर्व पार्षद कालरा आदि ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। देर रात बजे पूरे कार्यकम दौरान शील चौराहा खचाखच भरा रहा।


