Mumbai News: गणपति बप्पा के दरबार में भवन निर्माता मनीष दुबे का सम्मान

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

भायंदर। महाराष्ट्र में चल रहे गणेशोत्सव के बीच भायंदर पूर्व के इन्द्रलोक फेस 2 में सात इमारतों के बीच जय भवानी मित्र मंडल द्वारा स्थापित गणपति बप्पा के दरबार में जेएसबी/एनजी ग्रुप के डायरेक्टर मनीष दुबे का स्थानीय रहवासियों की तरफ से सम्मान किया गया।गणेशोत्सव मंडल की तरफ से मंडल अध्यक्ष अमित मोरे तथा एडवोकेट भक्ति ठाकुर ने उनका सम्मान किया। इस अवसर पर छोटे भाई तथा एनजी ग्रुप के डायरेक्टर नीतीश दुबे भी उपस्थित रहे। एनजी ग्रुप द्वारा यहां की सात इमारतों का पुनर्विकास किया जा रहा है। बिल्डर द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों को देखते हुए स्थानीय रहिवासियों द्वारा उनका सम्मान किया गया। भवन निर्माता मनीष दुबे तथा नीतीश दुबे ,मीरा भायंदर के प्रख्यात समाजसेवी,व्यवसाई तथा भाजपा नेता राजेश मिश्रा के भांजे हैं। इस अवसर पर अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: विद्या वारिधि विद्यालय एण्ड जूनियर कॉलेज में धूमधाम से हिन्दी सप्ताह मनाया गया


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!