शोषित, वंचित और उपेक्षित समाज के महानायक थे डॉ. रत्नप्पा कुंभार : अरशद खान
जौनपुर। नगर के हुसेनाबाद में उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी, पद्मश्री सम्मानित एवं संविधान निर्माता डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुंभार की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, सामाजिक सरोकारों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि डॉ. रत्नप्पा कुंभार शोषित, वंचित और उपेक्षित समाज के महानायक थे। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके जीवन और संघर्ष से समाज को प्रेरणा लेने की जरूरत है।
वक्ताओं ने जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला
विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य कुसुम प्रजापति, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव जगदीश प्रसाद उर्फ गप्पू मौर्य सभासद, चक्रदूत प्रजापति समाज के उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र प्रजापति, संरक्षक चंद्रशेखर प्रजापति, प्रजापति महासभा जौनपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति एडवोकेट, संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विकलेश कुमार प्रजापति तथा अरुण कुमार प्रजापति एडवोकेट ने डॉ. रत्नप्पा कुंभार के जीवन और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।
महेंद्र प्रजापति का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान संपादक मंडल जौनपुर के कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार प्रजापति को सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर उपस्थित लोगों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता श्याम लाल प्रजापति एवं संचालन प्रजापति राकेश वर्मा एडवोकेट ने किया। आयोजक प्रदेश सचिव कैलाश नाथ प्रजापति ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समाज के पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर चक्रदूत प्रजापति समाज के जिला उपाध्यक्ष मुकेश प्रजापति, संगठन मंत्री संजय प्रजापति, क्रिस्टल आर्ट, नगर उपाध्यक्ष साहबलाल प्रजापति, आयोजक एवं उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा के प्रदेश सचिव कैलाश नाथ प्रजापति के संयोजन में हुए कार्यक्रम में पूर्व अधिशासी अभियंता श्यामलाल प्रजापति, रामजन्म प्रजापति, पूर्व बाल कल्याण समिति सदस्य संजय उपाध्याय, प्रेमचंद प्रजापति, राजमणि दुबे, राज बहादुर प्रजापति, मनोज प्रजापति, सुरेश प्रजापति, विजय प्रजापति, प्रदीप राजभर, सुधा प्रजापति, सविता प्रजापति, बेला प्रजापति, द्रौपदी प्रजापति, नीतू प्रजापति, गीता प्रजापति, शांतिदेवी प्रजापति, राजकुमार, प्रमोद प्रजापति, सीताराम प्रजापति, हरगोविंद प्रजापति, मनोरमा प्रजापति, प्रेमलता, महेंद्र प्रजापति, सिराज अहमद, रविंद्र प्रताप प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, अमृतलाल, उमाशंकर प्रजापति, डॉ. राजबली, संदीप कुमार, ताराचंद मतिवर प्रजापति, आयुष प्रजापति, प्रमिला प्रजापति, सरोज प्रजापति, संजीव प्रजापति, प्रियंका प्रजापति, केसर, चिंता देवी, उर्मिला, मलिकाराम यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वाजिदपुर में भी जयंती समारोह आयोजित
इसी क्रम में नगर के वाजिदपुर दक्षिणी स्थित प्रजापति समाज जौनपुर की ओर से भी डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुंभार की जयंती मनाई गई। यहां भी संपादक मंडल जौनपुर के कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार प्रजापति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उनके सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान की सराहना की। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति प्रजापति समाज जौनपुर के जिला अध्यक्ष राहुल प्रजापति, दक्ष सेना प्रमुख वीरेंद्र प्रजापति नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिला महामंत्री पवन कुमार प्रजापति, चक्रदूत प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष बसंत प्रजापति सभासद, संरक्षक रामकिशन प्रजापति, संरक्षक जिलाजीत प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार प्रजापति, जिला संगठन मंत्री संजय प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष साहबलाल प्रजापति, मोहनलाल प्रजापति, विजय प्रजापति, रामपलट प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, लोटन प्रजापति, सुशील प्रजापति, अखिलेश प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, लालजीत प्रजापति, उर्मिला प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
