Jaunpur News: भारी बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा आठ तक के स्कूल बंद

Naya Savera Network

Jaunpur News: भारी बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा आठ तक के स्कूल बंद


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जलभराव की स्थिति और खराब मौसम को देखते हुए 24 सितंबर 2026 को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अवकाश घोषित किया गया है। आदेश सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों पर भी लागू होगा।

जिले के कई क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी के साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले समय में भी तेज बारिश की संभावना जताए जाने के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। साथ ही संबंधित विद्यालयों को भी अवकाश की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन के इस निर्णय से कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को राहत मिली है। हालांकि, मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे भी विद्यालयों के संचालन को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!