Jaunpur News : मरीज के पति को बेल्ट और डंडो से पीटने का आरोप

Naya Sabera Network
जौनपुर जिला महिला अस्पताल में हैवानियत की हदें पार


मिठाई लाल सोनकर
​जौनपुर। जिला महिला अस्पताल में सुरक्षा के नाम पर तैनात गार्डों की दबंगई और हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में इलाज कराने आई 23 वर्षीय संजना के पति राकेश प्रजापति निवासी अहमदपुर थाना जफराबाद का आरोप है कि उसे गार्डों ने बेल्ट और डंडों से बुरी तरह पीटा। उसने चोट के निशान भी दिखाए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 
बताते हैं कि पीड़ित अपनी पत्नी संजना को इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर आए थे। किसी बात को लेकर गार्ड और मरीज के पति के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुरक्षा गार्ड आपा खो बैठे और उन्होंने राकेश पर हमला बोल दिया। गार्डों ने बेल्ट और लाठी-डंडों से सरेआम पिटाई कर दी। गार्डों के इस उग्र रूप को देखकर मौके पर मौजूद अन्य मरीज और उनके परिजन दहशत में आ गए। पिटाई के कारण पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की खबर है, जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
पीडित ने मामले की शिकायत पुलिस और अस्पताल प्रशासन से की है। घटना के बाद से ही आरोपी गार्डों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब देखना यह होगा कि जिला महिला अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस इस गुंडागर्दी पर क्या रुख अपनाती है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है? इधर, राकेश पिता रामनारायण ने बताया कि पंखा चलाने को लेकर गार्ड ने बुरी तरह पिटाई की है। फिलहाल शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!