Jaunpur News : सेवा और अनुशासन से आत्मनिर्भर बनती हैं छात्राएं : डॉ. रणजीत सिंह

Naya Sabera Network


स्काउट गाइड के प्रथम सोपान प्रशिक्षण में छात्राओं ने सीखे प्राथमिक उपचार, गांठ-बंधन और आपदा प्रबंधन के गुर

शाहगंज। बालिका इंटर कॉलेज, शाहगंज में स्काउट गाइड के प्रथम सोपान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक अंबुज सिंह, निसार अहमद एवं नीतीश प्रजापति ने छात्राओं को स्काउट गाइड के नियमों एवं सिद्धांतों के साथ अनुशासन, सेवा भावना, प्राथमिक उपचार, गांठ एवं बंधन तथा विषम परिस्थितियों में धैर्यपूर्वक कार्य करने की विधियों का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, समौधापुर के पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व मुख्यायुक्त स्काउट गाइड जौनपुर डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि देश और समाज को विकसित प्रदेश की दिशा में आगे बढ़ाने में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्काउट गाइड प्रशिक्षण छात्राओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का विकास करता है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रहता, बल्कि जीवन की कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने और दूसरों की सहायता करने की क्षमता भी विकसित करता है।

विशिष्ट अतिथि सहायक जिला कमीशन डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड का मूल उद्देश्य सेवा, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को टीम भावना के साथ कार्य करने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा आपदा जैसी परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने के तरीके बताए गए। विशिष्ट अतिथि राजीव एवं अशोक ने छात्राओं द्वारा किए गए कार्य प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाचार्य सत्यभामा ने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास में स्काउट गाइड प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सामाजिक जिम्मेदारी और सहयोग की भावना मजबूत होती है। विद्यालय शिक्षा के साथ छात्राओं को जीवनोपयोगी कौशल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने गांठ एवं बंधन, प्राथमिक उपचार, अनुशासन और विभिन्न सामूहिक गतिविधियों का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने स्काउट गाइड के सिद्धांतों एवं सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक शिव कुमार उपाध्याय, स्काउट गाइड शिक्षिका मीरा भारती, श्रीमती तारा गुप्ता, मंजू मिश्रा, पारुल सिंह, कनकलता अस्थाना, सुनीता सिंह, संगीता रानी पांडेय, गीता यादव, रेखा गुप्ता, रोशनी गुप्ता, अंजू यादव, दीपाली वर्मा, शशि यादव, शांति यादव, पूर्णिमा तिवारी, रीना सेठ, कहकशा अम्बरी आदि मौजूद रहीं। अंत में छात्राओं ने सेवा, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!