कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गांधी जी के प्रिय भजनों के गायन से गूंज उठा परिसर
नया सवेरा नेटवर्क
वर्धा, महाराष्ट्र। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को सुबह 07:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया।
इस अवसर पर गांधी हिल पर गांधी जी के प्रिय भजनों के गायन की प्रस्तुति से पूरा परिसर गूंज उठा। प्रदर्शनकारी कला विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. तेजस्वी एच. आर. और समूह ने वैष्णव जन तो तेने कहिए जो पीर पराई जाने रे, रघुपति राघव राजा राम, दे दी हमें आज़ादी बिना खड्ग बिना ढाल साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल, पायो जी मैंने राम रतन धन पायो, श्री रामचन्द्र कृपालु भजमन और मराठी गीत रामा रघु नंदना आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने समा बांधा।
कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने समता भवन स्थित बाबासाहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर और दूर शिक्षा निदेशालय स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर अभिवादन किया। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने उपस्थितों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र गादेवार, वित्ताधिकारी क़ादर नवाज़ ख़ान, विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अवधेश कुमार, कुलानुशासक डॉ. राकेश मिश्र सहित अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, कर्मचारी, शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गांधी-शास्त्री जयंती पर टीडी कॉलेज में गूंजा देशभक्ति का संदेश
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


