मिठाई लाल सोनकर
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम मेहरावा में स्थित रेलवे ट्रैक पर गुरुवार तड़के मिली अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की लाश की पहचान हो गई है। ग्राम केसरपुर अदाई गांव निवासी रामराज गौतम उम्र लगभग 63 वर्ष सुबह अपने घर से निकाला और ट्रेन की चपेट में आ गया।
ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान करने का प्रयास किया लेकिन उसे समय उसकी पहचान नहीं हो सकी। धीरे-धीरे यह बात क्षेत्र में फैल गई। देर शाम जब परिजनों को पता लगा तो थाने पर जाकर उसकी फोटो से पहचान किया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बाइको की भीड़ंत में दो भाई घायल
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
