Jaunpur News: किसी भी अनजान लिंक, एप या वेबसाइट पर साझा न करें व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी : संग्राम सिंह यादव

Naya Savera Network

साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्राओं और बच्चों को किया जागरूक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को डॉ. रिजवी लर्नर एकेडमी जौनपुर में साइबर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं नोडल अधिकारी साइबर क्राइम अनन्त चन्द्रशेखरन के पर्यवेक्षण में हुआ।


क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम गोल्डी गुप्ता, साइबर सेल प्रभारी उदय प्रताप सिंह और साइबर थाना प्रभारी देवानन्द रजक के नेतृत्व में पहुंची टीम ने महिलाओं और बच्चों को सोशल मीडिया से होने वाले अपराधों और उनसे बचाव के उपाय बताए।

साइबर एक्सपर्ट संग्राम सिंह यादव ने एपीके फ्रॉड, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, स्मिशिंग, फेक लोन एप स्कैम, क्यूआर कोड स्कैम, फर्जी वेबसाइट, हनीट्रैप तथा डेबिट-क्रेडिट कार्ड से जुड़े साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान लिंक, एप या वेबसाइट पर व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी साझा न करें। मोबाइल फोन गायब होने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ CEIR पोर्टल पर शिकायत करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करने की अपील की गई।


जागरूकता टीम में उपनिरीक्षक आलोक सिंह, हेड कांस्टेबल प्रभात द्विवेदी, कांस्टेबल प्रफुल्ल यादव, हेड कांस्टेबल संजय यादव और हेड कांस्टेबल शमीम शामिल रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्राणि विज्ञान विषय की व्याख्यान माला में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए शोधपरक विषय


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!