कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर रहीं, जबकि अध्यक्षता पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर ने की। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संजय सोनकर ने किया। समारोह में संत दुर्बल नाथ महाराज के जीवन और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
आयोजन में समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक उत्थान, शिक्षा और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि संत दुर्बल नाथ महाराज के विचार समाज को एकता, सद्भाव और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे समारोह में उत्साह का माहौल बना रहा।
आयोजन समिति में पूर्व विधायक आजगरा, वाराणसी कैलाश नाथ सोनकर, छब्बू लाल सोनकर, सुनील सोनकर, गामा सोनकर, महेंद्र सोनकर, चंद्रशेखर सोनकर, विजय सोनकर, सहेंद्र सोनकर, अशोक सोनकर, गुड्डू सोनकर और डॉ. विकास सोनकर, लोक गायिका कुसुमलता सोनकर सहित अन्य लोग शामिल रहे। समारोह में खटीक समाज के लोगों ने संत दुर्बल नाथ महाराज की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें | फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel




