Jaunpur News: किशोर को मारने पीटने के आरोप में एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक। थानाक्षेत्र के महुली रतनूपुर गांव में दलित किशोर को मारने पीटने के आरोप में पुलिस अधीक्षक के निदेश पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

महुली रतनूपुर गांव निवासी बनवारी सोनकर ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि मेरा बेटा मोहित 28 सितंबर को सुबह छः बजे किराना की दुकान पर बिस्कुट लेने गया। दुकान पर बैठे डिम्पल पुत्र पारस नाथ ने मेरे लड़के को यह कहते हुए गाली देने लगे कि सुबह सुबह नीच जाति का कहा से आ गया। बेटे ने कहा बिस्कुट दीजिए तो जाति सूचक गाली देने लगे। इसके बाद उसे थप्पड़ मार दिया। बेटा घर आया तो बताया।मैं पूछने गया तो मुझे भी गालियां दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: फिल्म हनुमान अंश से विद्यार्थियों में संस्कार और देशभक्ति का संचार 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!