Mumbai News: शिक्षिका सुनीता मिश्रा को मिला बेस्ट टीचर अवार्ड

Naya Savera Network

मुंबई की प्रतिष्ठित संस्था लायंस क्लब ऑफ मुलुंड ने किया समानित,

रुस्तमपुर निवासी रामतीर्थ मिश्र की बहू है सुनिता

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई-  मुंबई की सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ मुलुंड की ओर से शनिवार को मुलुंड पश्चिम स्थित लायंस स्पोर्ट्स पवेलियन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मोती पहचान ट्रस्ट द्वारा संचालित शेठ करमशी कानजी इंग्लिश स्कूल की सोशल साइंस की शिक्षिका सुनीता वीरेंद्र मिश्रा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्रीमती सुनीता खुठहन स्थित ग्राम रुस्तमपुर निवासी रामतीर्थ मिश्र की बहू और दैनिक भास्कर के ठाणे जिला ब्यूरो वीरेन्द्र मिश्र की पत्नी है। इसे सम्मान से गांव का सर ऊंचा हो गया है। 

बेस्ट शिक्षिका अवार्ड से सम्मानित होने के बाद सुनीता मिश्रा ने कहा कि वह इस सम्मान के लिए प्रिंसिपल वर्षा देशमुख सहित अपने संस्थान, लायंस क्लब और अपने परिवार की हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक अक्सर पर्दे के पीछे रहकर विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। ऐसे में उनके योगदान को सार्वजनिक मंच पर पहचान और सम्मान मिलना सराहनीय है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायन भरत दत्त और विशिष्ट अतिथि के रूप में के. एन. नायर उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन लायंस क्लब ऑफ मुलुंड के अध्यक्ष लायन राजेश ठक्कर के नेतृत्व में किया गया।

राजेश ठक्कर ने कहा कि क्लब का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान से शिक्षकों और विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है।

समारोह को सफल बनाने में क्लब की सचिव पल्लवी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सोमैया और प्रोजेक्ट चेयरपर्सन बिपिन नाइक ने विशेष योगदान दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: किशोर को मारने पीटने के आरोप में एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!