नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन. ने विकासखंड सिकरारा कार्यालय में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।
उन्होंने मतदान केंद्र पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ करें, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर का औचक निरीक्षण
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)