Jaunpur News: लायंस क्लब क्षितिज ने 220 बच्चों का किया नेत्र परीक्षण

Naya Savera Network

सेवा सप्ताह के अंतर्गत तिलकधारी मेमोरियल कॉलेज में आयोजित हुआ नेत्र परीक्षण शिविर

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर की ओर से सेवा सप्ताह के अंतर्गत तिलकधारी मेमोरियल कॉलेज, राजेपुर, धर्मापुर, जौनपुर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 220 बच्चों की आंखों की जांच की गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में नेत्र संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान करना तथा उन्हें बेहतर नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर कैप्टन इंद्रजीत सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष कौशल त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्होंने सेवा सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को बच्चों के स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

शिविर में लायंस क्लब के सदस्य डॉ. दिलीप, प्रदीप सिंह, शशांक सिंह, अतुल सिंह, हाफिज शाह, विष्णु सहाय एवं डॉ. दिनेश सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉक्टर अर्चना सिंह शिक्षिक प्रतिभा सिंह, रीना सिंह और नितिन गुप्ता सहित और लायंस मेंबर मौजूद रहे  विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | जौनपुर में प्रतिभाओं की कमी नहीं, रणजी टीम में मिले जगह : सुरेश रैना


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!