Jaunpur News: सीडीओ ने अस्थायी गौशाला का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने विकासखंड करंजाकला की ग्राम पंचायत खतिपुर भैसा स्थित अस्थायी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की स्थिति और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने गौशाला का संचालन करने वाली संस्था, ग्राम पंचायत सचिव एवं खंड विकास अधिकारी को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गोवंश के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने के साथ ही पर्याप्त चारा और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गोवंश की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौशाला की व्यवस्थाओं में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान केंद्र का निरीक्षण


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!