Jaunpur News: खेतासराय पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट मुकदमा संख्या 369/2020, धारा 147, 323, 504 और 506 भादवि से संबंधित अभियुक्त रमाशंकर पुत्र मिट्ठू बिंद निवासी लतीफपुर, थाना खेतासराय, जौनपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय जौनपुर भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र गिरी और कांस्टेबल विजय कुमार शामिल रहे। सभी थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सीडीओ ने अस्थायी गौशाला का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!