नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खुटहन पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में खुटहन पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, न्यायालय जौनपुर से जारी वारंट मुकदमा संख्या 847/22, धारा 323 एवं 504 भादवि से संबंधित तीनों अभियुक्तों को 14 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वकील पुत्र भोल, समीम पुत्र भोल और सकील पुत्र भोले के रूप में हुई है। तीनों ख्वाजापुर (मनियर), थाना खुटहन, जनपद जौनपुर के निवासी हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह, उपनिरीक्षक रामजनम प्रसाद, हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव तथा रिजर्व कांस्टेबल नीरज पासवान शामिल रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: खेतासराय पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


