Jaunpur News: छात्रवृत्ति का लाभ हर पात्र विद्यार्थी तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : सीडीओ

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम विकास भवन सभागार में ‘छात्रवृत्ति योजना का सफल क्रियान्वयन’ विषय पर अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र विद्यार्थियों तक उनका लाभ पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।


मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा जानकारी के अभाव अथवा आवेदन प्रक्रिया में आने वाली कठिनाइयों के कारण योजना के लाभ से वंचित न रहे।


उन्होंने शिक्षण संस्थानों से छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। छात्रवृत्ति योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसलिए इन योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सरल और समयबद्ध प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है।


सीडीओ ने प्रत्येक शिक्षण संस्थान में ‘छात्रवृत्ति पटल’ स्थापित करने का सुझाव दिया। इससे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से संबंधित जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी और आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकेगा।


बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित जनपद के सहायता प्राप्त एवं राजकीय महाविद्यालयों तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के छात्रवृत्ति योजना से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कोविड कर्मियों के अभिलेखों के सत्यापन और अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!